दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक की डूबकर मौत,, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव स्थित स्विमिंग पुल में कुछ दोस्त भीषण गर्मी में नहाने गए थे, इसी दौरान नहाते हुए पिलखुवा निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी आशीष जिंदल (35) गर्मी से राहत पाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ हापुड़ के मोदीनगर रोड़ पर बदनौली के स्विमिंग पूल में नहाने आया था। नहाते समय आशीष अचानक पानी में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
स्विमिंग पूल संचालक और अन्य लोगों ने आशीष को पानी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।











