M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संदिग्ध परिस्थितियों में सैकड़ों झुग्गियों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का माल जलकर स्वाहा, फायरमेन झुलसा,8 फायरब्रिगेड मौके पर

संदिग्ध परिस्थितियों में सैकड़ों झुग्गियों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का माल जलकर स्वाहा, फायरमेन झुलसा,8 फायरब्रिगेड मौके पर

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह 80 झुग्गी झोपड़ियों व तीन फेक्ट्रियों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग लग गई । जिससे करोड़ों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया । आग बुझाते समय एक फायरमेन झुलसा गया। एक दर्जन फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र स्थित मोदीनगर रोड के अर्जुन नगर में सोमवार को अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में करीब 80 झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। हालात उस समय और गंभीर हो गए जब पास स्थित जींस फैक्ट्री में रखे रंग और केमिकल ने भी आग पकड़ ली, जिससे लपटें और भड़क उठीं और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। इसी दौरान कई एलपीजी गैस सिलेंडरों में धमाके भी हुए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस हादसे में झुग्गियों में रहने वाले कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे बेघर हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झुग्गियों में रहने वाले अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और कई परिवार इन दिनों अपने गृह राज्य गए हुए थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।

आग बुझाने के दौरान फायरमैन नवीन कुमार झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते झुग्गियों में रह रहे परिवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग में झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page