रेप के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़ ।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती से रेप व गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल दिया।
घटना करीब दो माह पूर्व की है, इसका खुलासा उस समय हुआ था जब युवती ने सिंभावली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ उसके रिश्तेदार जो कि जीजा बताया जा रहा है, उसने शारीरिक संबंध बनाए, बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। शुरुआत में आधार कार्ड के अनुसार युवती की उम्र 16 वर्ष दर्शाई गई थी, इससे मामला और गंभीर हो गया था। हालांकि, पुलिस जांच
में उसकी उम्र 18 वर्ष पूरी होना सामने आया। इसके बाद आरोपों के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी हापुड़ निवासी सादाब को बैठ कुटी रोड से गंदू नंगला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।











