दहेज में 5 लाख रुपयें व स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित पांच पर एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने सुसरालियों पर दहेज में 5 लाख रुपयें व स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी ना करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए अपनी सा़स व पूर्व पालिकाध्यक्ष सहित पांच ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ क्षेत्र के कवि नगर निवासी कुंजन भारती की शादी 21 अप्रैल 2018 को बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र निवासी अमित कुमार से हुई थी। लड़की वालों ने शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, वैगनआर कार और ढेर सारा सामान दिया। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति अमित, पूर्व पालिकाध्यक्ष सास कमला देवी, जेठ रवि कुमार, देवर मनीष और सुमित ने 5 लाख रुपये कैश और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी न होने पर पति आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करते रहते थे।इस बीच चार साल तक मारपीट व समझौता होता रहता था।
दहेज की मांग पूरी न होने पर 4 जनवरी 2024 को अमित ने कुंजन को फिर मायके छोड़ दिया। चार फरवरी 2024 को ससुराल वाले उसके घर आए और मारपीट की। धमकी दी कि स्याना नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन उनकी मां हैं, राजनीतिक रसूख है, अगर मांग पूरी नहीं की तो उसके भाइयों को झूठे मुकदमों में फंसवाकर मार देंगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश सुसरालियो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।













It’s fascinating how easily accessible online gaming has become, especially in regions like the Philippines. Seeing platforms like bee ph casino club prioritize localized solutions & responsible KYC is a good sign for player safety & trust. It’s all about informed choices!