M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रामा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवती की मौत पर हंगामा: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, बाउंसरों की गुंडागर्दी, पीड़ित परिजनों से की अभद्रता और धक्का-मुक्की

रामा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवती की मौत पर हंगामा: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, बाउंसरों की गुंडागर्दी, पीड़ित परिजनों से की अभद्रता और धक्का-मुक्की

हापुड़। । पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को लीवर संक्रमण के उपचार के दौरान 26 वर्षीय युवती की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद बाउंसरों पर परिजनों ने गुंडागर्दी व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली निवासी विवेक चौधरी ने बताया कि उनकी बहन लवी चौधरी( 26) को लीवर में संक्रमण की शिकायत थी। उसे 9 जुलाई की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के बाद उनकी बहन को समय पर उचित इलाज नहीं मिला। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान लवी की मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वे अस्पताल परिसर में नारेबाजी करने लगे और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि समय पर इलाज और बेहतर निगरानी मिलती तो जान बच सकती थी।

हंगामे के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बाउंसर और सुरक्षा कर्मियों को बुलाया। आरोप है कि बाउंसरों ने परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की, जिससे माहौल और गरमा गया। परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।



थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page