News
बहू की हत्या के आरोपी सास सुसर गिरफ्तार, भेजा जेल

बहू की हत्या के आरोपी सास सुसर गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना होने पर बहू की हत्या के आरोपी सास सुसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मेरठ के थाना भावनपुर के गांव पचपेड़ा निवासी प्रियंका की शादी गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी भूपेंद्र के साथ धूमधाम से हुई थी। मायकेवालों ने उनकी बेटी प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ससुर सुरेश, सास तारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











