M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दहेज की मांग पूरी ना होने पर नवविवाहिता सहित दो महिलाओं को पीट पीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

दहेज की मांग पूरी ना होने पर नवविवाहिता सहित दो महिलाओं को पीट पीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

हापुड़। जिलें में अलग अलग दो महिलाओं को सुसरालियों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर पीट पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिलखुवा के कृष्णगंज की रहने वाली उर्वशी ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष नवंबर में मेरठ के खरखौदा के रहने वाले विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। कुछ दिन पहले पति उसे पिलखुवा छोड़ गया और जल्द वापस ले जाने की बात कही। बाद में मेरठ से नोटिस भिजवा दिया गया। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उधर हापुड़ क्षेत्र के गांव सबली की विवाहिता मौसम ने बताया कि उसकी शादी छह मई 2011 को प्रेमपुरा के हरीश उर्फ मोनू के साथ हुई थी। उसका पति शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। चार जनवरी 2026 को आरोपित पति और सास ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तभी से वह रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा के पास किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उसके दो बच्चे हैं, जो स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि पति बच्चों के
खर्च के लिए कोई रुपए नहीं देता और मायके पक्ष ही बच्चों की पढ़ाई व पालन-पोषण का खर्च उठा रहा है। आरोपित पति, सास और ननद उससे दो लाख रुपये लाने की मांग कर रहे हैं। रुपये न लाने पर उसे घर में न रखने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

  1. A plataforma Blaze é minha escolha número um quando quero relaxar jogando online. Eles têm uma ótima seleção de jogos e o site é super fácil de usar. Se você tá procurando um lugar seguro e divertido pra apostar, essa é a melhor opção. Acesse aqui: plataforma blaze

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page