हापुड़ में बिजली के लिए मचा हा हाकार, एक्सईन, एसडीओ, जेई नहीं उठाते सरकारी नंबर, पुलिस देती है आवाज उठाने पर एफआईआर की धमकी, मुख्यमंत्री से की शिकायत

हापुड़ में बिजली के लिए मचा हा हाकार, एक्सईन, एसडीओ, जेई नहीं उठाते सरकारी नंबर, पुलिस देती है आवाज उठाने पर एफआईआर की धमकी, मुख्यमंत्री से की शिकायत
हापुड़। भ्रष्टाचार के लिए बदनाम हापुड़ के विघुत विभाग के अधिकारी लाखों रुपए सैलरी लेने के बावजूद जनता द्वारा सरकारी नंबरों पर फोन करने के बावजूद भी वे फोन नहीं उठाते हैं। समस्या की आवाज उठाने पर हापुड़ पुलिस एफआईआर की धमकी दे रही है। ऐसे ही दर्द जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजें पत्र में बयां किया है।
बिजली अधिकारियों की लापरवाही से हापुड़ में बिजली की समस्या का हाल बेहाल है। पूरे दिन और लाईट ना आने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं।
मुख्यमंत्री योगी को भेजें पत्र में कहा गया कि हापुड़ के बिजली विभाग के एक्सईन , एसडीओ, जेई, लाईनमैन समस्या होने पर फोन नहीं उठाते हैं। शिकायत करने बिजली घर जाने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देती है। योगी राज में भी जनता त्राहिमाम हैं, परन्तु बिजली अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है। हापुड़ में ही प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली घोटाला हो चुका है, जिसकी जांच सालों से चल रही है, परन्तु सब मिलीभगत के ढाक के तीन पात है। शहर सहित अनेक मौहल्लों व कालोनियों में लाईट ठप्प पड़ी है। लो वोल्टेज व फेस गायब होने की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन परिणाम जस के तस हैं। न तो संसाधन दुरुस्त हो सके हैं और न ही ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हुई है। दो दिन से शहर के लोग भयंकर बिजली संकट झेल रहे हैं। सोमवार और मंगलवार की रात में अधिकांश मोहल्लों को सप्लाई नहीं मिल सकी। दिन में भी लाइन पर कार्य के चलते फीडर बंद रखे गए।











