तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर घायल
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार सवार ड्राइवर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के किठौर रोड पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे कार सवार घायल सर्वोदय कॉलोनी निवासी आलोक घायल हो गया। लोगों ने तुरंत उसे कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ प्रतीत होता है।











