दवा व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से होगा:राजेन्द्र गुर्जर

दवा व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से होगा:राजेन्द्र गुर्जर
हापुड़-
दवा व्यापारियों की प्रमुख मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब दवा व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिससे दवा व्यापारियों को राहत मिलेगी।
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि गत 23 मार्च 2026 को मेरठ जोन के सभी जिला केमिस्ट एसोसिएशनों ने मेरठ के जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में दावा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए उनके समाधान की मांग की थी
सरकार ने उन मांगों से एक माँग को मानते हुए लाइसेंस नवीनीकरण की नई व्यवस्था लागू की। है जिससे ड्रग विभाग की मनमानी ओर उत्पीडऩ पर अंकुश लगेगा। जिससे दवा व्यापारियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए हुए सरकार का धन्यवाद किया।
दवा व्यापार की प्रादेशिक संस्था ओसीडी यूपी के महामंत्री सुधीर अग्रवाल का कहना है,कि उनका संघर्ष जारी रहेगा व नारकोटिकस के नाम पर होने वाले उत्पीडऩ के खिलाफ हम लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर योगेश त्यागी चेयरमैन,अनुराग अग्रवाल महामंत्री,ब्रजभूषण अग्रवाल कोषाध्यक्ष
हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन आदि मौजूद रहे।











