ATMS College of Education Menmoms
News

विशाल कलश यात्रा में भजनों की धुनों पर थिरकीं महिलाएं , श्री शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

विशाल कलश यात्रा में भजनों की धुनों पर थिरकीं महिलाएं
-श्री शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
-श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा करके कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया
हापुड़। मां आदि शिव शक्ति गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में द्वितीय संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा से पहले बुधवार को मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास कॉलोनी में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिला श्रद्धालु भजनों की धुन पर जमकर थिरकी।
बुधवार सुबह विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर से हुआ। जिसके बाद संजय विहार आवास विकास कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पानी की टंकी वाली बिल्डिंग में पहुंचकर संपन्न हुई। जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। आयोजक समिति मां आदि शिव शक्ति गौ सेवा से जुड़े पंडित दुर्गेश शास्त्री, तपन भारद्वाज, पंडित लवकुश शास्त्री, मनी गुप्ता, संदीप अवस्थी ने बताया कि द्वितीय संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा 29 जनवरी तक रोजाना चलेगी। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। इसमें बेनामी शांति आश्रम, मोती झील वृंदावन से पधारे आचार्य भूपेंद्र महाराज प्रवर्चन देंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी कथा का धार्मिक आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर पूजा अर्चना हुई। यज्ञ में अनेक स्थानीय लोगों ने आहुति दी। इस दौरान चंदन कुमार, पंडित विक्रम मिश्रा, पंडित शिवम पाण्डेय, उमेश मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page