fbpx
News

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक

हापुड़। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की पदाधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक कर संगठित करने की कोशिश की।

हापुड़ दक्षिण मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष राखी शर्मा के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क किया और सरकार की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराते हुए जागरूक किया।

भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की अध्यक्ष राखी शर्मा ने कहा कि केंद्र में फिर से मोदी सरकार लाने के लिए महिलाओं को सशक्त होकर जनता के बीच उतरना होगा। इस मौकें पर महामंत्री दुर्गेश तोमर ,सुनीता आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page