सरकारी नौकरी न मिलने से तनाव, युवक ने खाया जहर, हुई मौत

सरकारी नौकरी न मिलने से तनाव, युवक ने खाया जहर, हुई मौत
हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में सरकारी नौकरी न लगने से परेशान एक युवक ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
गांव निवासी युवक पिछले काफी समय से गाजियाबाद में निजी नौकरी कर रहा था। परिवार के अनुसार वह सरकारी नौकरी पाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा था। इसके लिए उसने कई विभागों में आवेदन भी किए थे, लेकिन किसी में भी चयन नहीं हो सका।
इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया।
मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक पढ़ा-लिखा और मेहनती था, लेकिन लगातार असफलता से वह अवसाद में चला गया था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।















