हापुड़ में खुली भ्रष्टाचार निवारण संगठन की पुलिस चौकी, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की कर सकेंगे शिकायत
हापुड़ में खुली भ्रष्टाचार निवारण संगठन की पुलिस चौकी, सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की कर सकेंगे शिकायत
हापुड़। शासन के निर्देश पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल की जनपद में भी आनंद विहार में रिपोर्टिंग चौकी खोल दी गई है। मेरठ मंडल की जनपद में अभिसूचना इकाई (इंटेलीजेंस यूनिट) की चौकी खोल दी गई है। यह चौकी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार की देखरेख में होगी।