M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेलवे स्टेशन से आरपीएफ कांस्टेबल की बाईक चोरी, नौ दिन तक थानें व चौकी के लगाता रहा चक्कर, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

रेलवे स्टेशन से आरपीएफ कांस्टेबल की बाईक चोरी, नौ दिन तक थानें व चौकी के लगाता रहा चक्कर, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़:

थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ कांस्टेबल की बाईक चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कांस्टेबल नौ दिन तक थानें व चौकी के चक्कर काटता रहा, बाद में एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।

जानकारी के अनुसार बागपत के गांव कंडेरा निवासी अमित कुमार वर्तमान में आरपीएफ पोस्ट रेलवे स्टेशन हापुड़ पर तैनात हैं। अमित कुमार ने बताया कि वह 30 अप्रैल 2026 को रोजाना की तरह अपनी बाइक से ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर अपनी बाइक लॉक कर खड़ी कर दी और ड्यूटी पर चले गए।
दोपहर जब वह ड्यूटी खत्म कर वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने मामले की सूचना जीआरपी हापुड़ को दी, जीआरपी ने घटना स्थल को सिविल पुलिस क्षेत्र का बताते हुए उन्हें कोतवाली नगर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे रोड चौकी से एसआई गौरव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर दे ली। बाद में जीआरपी तथा सिविल पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी बताने लगी, जिस कारण कांस्टेबल अमित थाने व चौकियों के चक्कर काट काट कर थक गया और सीधे एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह के पास पहुंच अपना दर्द बंया किया।
एसपी के निर्देश पर हापुड़ पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page