तेज रफ्तार स्कूटी ने घर जा रही छात्राओं में मारी टक्कर, पांच छात्राएं हुई घायल, अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार स्कूटी ने घर जा रही छात्राओं में मारी टक्कर, पांच छात्राएं हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद अपने घर पैदल ही जा रही पांच छात्राओं को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि स्कूटी सवार फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पिलखुवा के रेलवे रोड क्षेत्र स्थित प्रेमवती कन्या विद्यालय की छात्राएं शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित हो गई और छात्राओं में टक्कर मार दी। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जीएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य छात्राओं का इलाज रेलवे रोड के एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापिकाएं घटना स्थल पर पहुंची और घायल छात्राओं का हाल चाल जाना।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि दुर्घटना में कक्षा नौ व दस की पांच छात्राएं प्राची, मिस्टी, तपस्या और प्राप्ति ,प्रति घायल हो गईं। स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है।











