M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला ने लगाया पड़ोसी पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने व जानलेवा हमले का आरोप, नन्द , नंदोई सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

महिला ने लगाया पड़ोसी पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने व जानलेवा हमले का आरोप, नन्द , नंदोई सहित तीन पर एफआईआर दर्ज

हापुड़ :

थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने व जानलेवा हमले का आरोप लगाया है तथा आरोपी सहित नन्द , ननदोई पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
नगर के एक मौहल्ले निवासी महिला ने बताया कि उसका पति पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। पति के बाहर रहने के दौरान वह अपनी ननद के घर पर रहती थी। इसी दौरान ननदोई के परिचित मोती कॉलोनी निवासी इमरान खजूरी का घर में आना-जाना शुरू हुआ । काफी समय से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुका था और विरोध करने पर उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता ने बताया कि एक मई की रात आरोपी इमरान ननदोई से मिलने के बहाने घर पहुंचा। आरोप है कि उस समय वह शराब के नशे में था। घर में घुसते ही उसने महिला को पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। घटना के दौरान उसकी ननद और ननदोई वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने उसे बचाने के बजाय आरोपी का साथ दिया और चुपचाप तमाशा देखते रहे।
महिला ने शोर मचाकर अपनी मां और बहन को मौके पर बुलाया। आरोप है कि दोनों के पहुंचते ही आरोपी इमरान आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पास में रखा फावड़ा उठाकर महिला पर हमला करने की कोशिश की। पीड़िता की बहन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौ पर पहुंची, लेकिन उससे पहले आरोपी जान से मार की धमकी देकर फरार हो गया था।जिसकी तहरीर एसपी को दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page