यूपी के 15 समाज सेवियों को डॉ.अंबेडकर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया
हापुड़- भारतीय बौद्ध महासभा उ0 प्र0 और युवा एवम बाल विकास समिति के द्वारा गत 19 नवंबर 2023 को हुई सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में डॉ.अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का प्रदेश एवं जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दयाल रेजंसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बुद्ध वन्दना कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.श्याम कुमार (चेयरमैन देव नंदिनी हॉस्पिटल),धर्मवीर सिंह अशोक (पूर्व कारागार मंत्री )पुष्पा देवी (चेयरमैन,नगर पालिका हापुड़),डा.हरीओम (चेयरमैन रिदम हॉस्पिटल)डॉ. प्रवीन कुमार(न्यूरोलिजिस्ट),गजेंद्र सिंह (मंडलीय उप शिक्षा निदेशक,बरेली)कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट मान सिंह गौतम (प्रदेश अध्यक्ष,भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 15 समाज सेवियों को डॉ.अंबेडकर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर सिनियर ग्रुप में प्रथम आरती ( गौतमबुद्ध नगर),द्वितीय आयुष जेसवारा(हापुड़),तृतीय दीक्षा मिश्रा(हरदोई)और जूनियर ग्रुप में प्रथम अमन सागर(बदायूं),द्वितीय कीर्ति मिश्रा(चित्रकूट),तृतीय विराट कुमार और अंशी मोर्या स्थान पर रही। जिले स्तर पर सिनियर ग्रुप में प्रथम भानू,द्वितीय सरगम भारती , तृतीय खुशी और जूनियर ग्रुप में प्रथम कु.वंशिका,द्वितीय आशीष गौतम तथा तृतीय स्थान अरनव ने प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ.अरविंद कुमार( महासचिव भारतीय बौद्घ महासभा उ.प्र.)और असिस्टेंट प्रोफेसर ओमपाल सिंह ने किया। सम्मान समारोह में वरिष्ट समाज सेवी रामरतन बौद्ध मोमराज बौद्ध,राम शरण बौद्ध,जिला अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,इंद्रराज सिंह आजाद,गंगा राम रूसो,भीमपाल गौतम,विनोद गौतम,चंद्रपाल गौतम,विपिन कुमार,हरी रतन गौतम,अमित कुमार,नीरज कुमार,जितेंद्र कुमार,चिंटू , जतिन,बबली गौतम आदि मौजूद रहे।