त्यागी महासभा हापुड़ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव मनाया

हापुड़। त्यागी महासभा हापुड़ के तत्वाधान में किचन रेस्टोरेंट दिल्ली रोड पर भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री नवरत्न त्यागी जी ने की थी तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अवनीश त्यागी जी भाजपा प्रवक्ता और विशेष अतिथि के तौर पर उमेश त्यागी जी माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुनील दत्त त्यागी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार त्यागी ने किया कार्यक्रम की संगोष्ठी का विषय न्याय पूर्ण समाज की स्थापना करना तथा प्रतियोगी परीक्षा में जिन छात्रों ने यूपीएससी पीसीएस की परीक्षा पास करी है तथा सीबीएसई बोर्ड में अच्छे नंबर प्राप्त करें उन्हें सम्मानित करना है शिवानी त्यागी यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने पर व श्वेता त्यागी डीएसपी के पद पर चयनित होने, चिराग त्यागी रेलवे पुलिस में तथा वंशिका त्यागी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97.4 मार्क्स लाने पर मुख्य अतिथि के द्वारा के द्वारा सम्मानित किया गया श्री गिरीश त्यागी जी ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में समानता और अवसर सभी को मिलना चाहिए तथा राधेलाल जी ने बताया कि मानव अधिकार के आधार पर समाज को कैसे जागृत किया जाए तथा आरएलडी श्री अशोक त्यागी ने बताया कि मूलभूत संसाधन के लिए लोगों को कैसे जागृत किया जाए तथा सामाजिक न्याय के आधार पर और सेवाओं तथा संसाधनों को समाज की पहुंच तक कैसे पहुंचा जाए कार्यक्रम में परशुराम जी के जन्म उत्सव पर संगोष्ठी में समाज के गण मान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे शिक्षक नेता प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश त्यागी जी ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान परशुराम जी से प्रेरणा लेकर हमें समाज मैं एकता और त्याग की भावना विकसित करनी होगी भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी जी ने कहा की मौजूदा हाल में आपसी भेदभाव भूलकर एक दूसरे की हौसला अफजाई करते रहें और आगे बढ़ते रहें और भगवान परशुराम के जीवन व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री नवरत्न त्यागी जी ने बताया की ऐसी स्थिति में समाज को एकजुट रहना है और समय-समय पर इन काले कानून के कारण समाज का जो भी व्यक्ति पीड़ित है उसके लिए सभी को उसके साथ खड़ा होना बहुत जरूरी है त्यागी महासभा हापुड़ के आयोजकों समिति में गिरीश त्यागी अशोक त्यागी राधेलाल त्यागी, दीपक कुमार त्यागी विजय त्यागी बबलू त्यागी मोनू त्यागी द्वारा कार्यक्रम रखा गया। परशुराम जन्मोत्सव में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। और संगोष्ठी में प्रतिभाग लिया तथा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर एक दूसरे को बधाई दी कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवो के गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में आए कार्यक्रम में राकेश त्यागी कपिल त्यागी विपिन त्यागी पंकज त्यागी सर्वेश त्यागी रजनीश त्यागी राजदीप त्यागी श्री ओमदत्त त्यागी, संजय त्यागी राजू अंकित त्यागी अनुज त्यागी मुकेश त्यागी जितेंद्र त्यागी अमित त्यागी निक्कू त्यागी मनोज त्यागी सुधीर त्यागी धर्मेंद्र प्रदीप त्यागी राजकुमार आदेश आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे त्यागी महासभा हापुड़ के आयोजकों ने सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। कहा कि आगे भी इस तरह की संगोष्टियां पर कार्यक्रम जारी रहेंगे











