हापुड़ में लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली जुलूस, सौंपा ज्ञापन


लव जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली जुलूस, सौंपा ज्ञापन
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना) ।
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े लव जिहाद’ का प्रकरण के विरोध में रविवार को विहिप व बंजरग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाल अपना विरोध जताया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
रविवार को हापुड़ में लव जिहाद को लेकर हिंदू संगठनों ने शहर में जुलूस निकालते हुए नगर पालिका परिषद में जुलूस का समापन किया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम सौंपा।
विहिप के जिला उपाध्यक्ष व
गिरीश त्यागी व अजय त्यागी ने बताया कि पिछले कुछ समय से कभी बांग्लादेश में कभी बंगाल में कभी भारत के भिन्न भिन्न प्रान्तों के शहर व नगरों में हिन्दुओ की निर्मम हत्या, लूटपाट, बहन बेटियों का शीलभंग,सामूहिक बलात्कार धर्मान्तरण किया जा रहा है। हाल ही में नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े लव जिहाद का प्रकरण हुआ है । जिससे हिंदू समाज काफी आहत हुआ है।
इस मौके पर दीपक कुमार त्यागी, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी , अरुण अग्रवाल , एडवोकेट विकास त्यागी, पंकज जैन, अजय तिवारी, आशुतोष, योगेश गोयल, राहुल आदि मौजूद थे।











