M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

श्री सनातन ज्योतिष कमर्काण्ड महासभा (रजि.) के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर किया पूजन

हापुड़। श्री सनातन ज्योतिष कमर्काण्ड महासभा (रजि.) ने परशुराम भगवान मंदिर में सर्व ब्राम्हण समाज के साथ शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रो के साथ भव्य पूजन किया पंचोपचार पूजन किया गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, अर्पित किया गया !
प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को हुआ था।
ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र के रूप में उनका जन्म हुआ। जमदग्नि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया, जिससे देवराज इंद्र प्रसन्न होकर वीर संतान का वरदान दिया। रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया, पुनर्वसु नक्षत्र में रात्रि प्रथम प्रहर में परशुराम जी का प्रादुर्भाव हुआ।
ब्राह्मण कुल में जन्मे परशुराम क्षत्रिय गुणों वाले थे। उन्होंने शिव की तपस्या से परशु प्राप्त किया और अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया।
भैरव मंदिर पास श्री परशुराम भगवान जी के पूजन में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा (रजि.) से संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा,कोषाध्यक्ष संदीप अवस्थी,उपकोषाध्यक्ष राजनाथ मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि गणमान्य उपस्थित रहे और सभी वैदिक विधि विधान से पूजन किया !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page