M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

इबरत हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा: रिश्ते के भाई पर शक

हापुड़।

थाना कपूरपुर के एक बाग में शनिवार को कपड़ों की फेरी लगाने वाले 25 वर्षीय युवक इबरत की हत्या उसके रिश्ते के एक भाई पर शक है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी का पहले खुद अकेले का फेरी लगाने का कार्य था। चार साल पहले इबरत भी इसी कार्य में आ गया और उसी के इलाके में फेरी लगाकर कपड़े बेचने लगा। इसके बाद से आरोपी का व्यापार लगातार गिरता जा रहा था।

अपने अच्छे व्यवहार के कारण इबरत का व्यापार लगातार बढ़ रहा था। इसी को लेकर आरोपी उससे नफरत करने लगा और उसे ठिकाने
लगाने का प्लान बनाया।

पुलिस को आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। इस कार्य में उसके साथ और कितने लोग थे, इन सब बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

शनिवार को दोपहर में थाना कपूरपुर से कुछ दूरी पर स्थित आम के एक बाग में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक इबरत खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। युवक मूल
रूप से बदायूं का रहने वाला था और पिछले चार साल से हापुड़ में किराये के मकान में रह रहा था।

सूचना पर मृतक के पिता मौके पर पहुंचे थे और पुलिस ने उनसे इस मामले को लेकर लंबी पूछताछ की थी। इसके अलावा पुलिस ने इबरत के साथ काम करने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की। इनमें उसके दो भाई भी शामिल थे।

पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में मृतक को उसके एक साथी की ओर से की गई फोन कॉल से पूरा
मामला खुल गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी मृतक का रिश्ते का भाई लगता है और उसी ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

शनिवार को आरोपी पास ही माव में इकलैड़ी में कपड़े बेच रहा था और उसने इथरत को फोन कर उससे उसकी लोकेशन पूछी। इबरत के कहने पर वह उससे मिलने बौड़ा पहुंचा और यहां उसने साब फेरी लगाकर कपड़े बेचने का बहाना बनाकर उसे साथ ले लिया।

इसके बाद कपूरपुर के इस बाग में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस मामले में हत्यारे के करीब है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page