पत्नी ने लगाया नशेड़ी पति पर कुकर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
जिलें की एक विवाहिता ने अपने नशेड़ी पति पर शराब के नशे में उससे कुकर्म करने व विरोध पर मारपीट व अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में कार और 11 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से ई प्रताड़ित किया गया। पति ने उसे जबरन शराब व सिगरेट पिलाने का प्रयास किया। सात जून 2025 को जब उसके माता-पिता समझाने आए, तो आरोपितों ने दुर्व्यवहार किया व उसे घर से निकाल दिया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि पुलिस ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











