हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
गुरुवार की सुबह बुलन्दशहर रोड के रामपुर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू पुत्र इलियास अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार की सुबह वह दूध लेकर अपने घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान गली नंबर तीन में मोहल्ले के ही कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राशिद को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें,तो आरोपियों ने राशिद पर कई वार किए,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। घटना के दौरान इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल राशिद को परिजन आनन-फानन में गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में आरोपियों को लेकर गुस्सा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और थाना हापुड़ देहात प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई है।
———————
आरोपियों को किया गिरफ्तार
बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर राशिद की हत्या उसकी के मोहल्ला निवासी तीन सगे भाईयों राशिद,सुलेमान व सूफियान पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला अलीनगरको गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गयी है।
—–
मृतक कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर
एसपी ने बताया कि मृतक राशिद पुत्र इलियास कोतवाली हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। जिसका हिस्ट्रीशीट नंबर 138 ए है।












Richi777casino is alright, alright, alright! Had some good wins there recently. The bonuses aren’t too shabby either. Worth a spin at richi777casino for sure!
Alright alright alright. Decided to give goldsbat a shot. Easy navigation and a decent selection of stuff. Worth a look for sure! Check it out here goldsbat!
Hey! Gave 678winvip a try. A good experience and a fun place to be. Give it a go if you’re looking for something new. See for yourself here 678winvip!