विवाहिता को जलाकर मारने के आरोपी पति व ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने व हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना की प्रांची की शादी 2024 हापुड़ के पुराना भीमनगर निवासी दीपांशु से हुई थी। पांच मई को विवाहिता प्रांची सुसराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्रांची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायकेवालों ने सुसरालियो पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी मृतका के सुसर
भीम नगर निवासी वीरपाल व पति दीपांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।











