M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिवभक्तों को लेकर 20 बसें हरिद्वार हुई रवाना:एआएम 

शिवभक्तों को लेकर 20 बसें हरिद्वार हुई रवाना:एआएम
-कावंडिय़ों को हरिद्वार ले जाने को लगाई 60 अतिरिक्त बसें
-पापड़ नगरी में गूंजने लगे बोल बम के जयकारे
-श्रावण मास की शिवरात्रि आगामी 11 अगस्त को मनाई जायेगी
=डीएम,एसपी ने कावंड यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर दिये निर्देश
हापुड़-
हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले शिव भक्तों की डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़े,इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के कमाऊ (हापुड़) डिपो ने 60 अतिरिक्त बसें चलाई है। रविवार को 20 बसे शिवभक्तों को लेकर हरिद्वार गयी। श्रावण मास की शिवरात्रि के निकट आने पर पापड़ नगरी में बोल बम के जयकारे गूंजने लगे है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावंड मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व आगामी 11 अगस्त को मनाया जायेगा। जिसे ध्यानार्थ रखते हुए कांवडिय़ां महाशिवरात्रि पर्व भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेने बम भोले बम के जयकारों के साथ बसों द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे है। लेकिन जैसे-जैसे शिवरात्रि के निकट आती जा रही है, वैसे-वैसे ही हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
शिव भक्त शहर से प्राइवेट व रोडवेज बसों द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे है। कांवडिय़ों को हरिद्वार जाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी या डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेने पड़े इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कमाऊ डिपो ने हरिद्वार के अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई है। पापड़ नगरी बोल बम के जयकारों से गुंजयमान हो रही हैं। जो महाशिवरात्रि के आने का संकेत दे रही हंै। तो दूसरे राज्यों से गये शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढऩे लगे है।
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कावंडियों की संख्या को देखते हुए हरिद्वार के लिए 60 अतिरिक्त बसें शुरू की गयी है। जिससे शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़े।
उन्होंने कहा कि रविवार को 20 बजे शिव भक्तों को लेकर हरिद्वार गयी। शिवभक्तों की संख्या में बढऩे होने पर रोडवेज बसों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।
वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनपद में हापुड़ नगर,थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कांवड मार्गों व ब्रजघाट का भ्रमण करते हुए तैयारियों,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारियों को कांवड यात्रा से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
——–

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page