माफी के बाद फिर गोल मार्केट में सड़क पर डांस, शाहरुख डांसर का वीडियो वायरल

माफी के बाद फिर गोल मार्केट में सड़क पर डांस, शाहरुख डांसर का वीडियो वायरल
हापुड:
एक माह पूर्व माफी मांगने वाले शाहरुख डांसर का फिर सड़क पर डांस का वीडियो वायरल।नगर के गोल मार्केट की व्यस्त सड़क पर डांस करते दिखे। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में युवक व्यस्त बाजार की सड़क पर डांस करता नजर आ रहा है। करीब एक महीने पहले भी शाहरुख डांसर का बाजार में डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। तब मामले के सुर्खियों में आने के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी थी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही थी।
अब दोबारा वायरल हुए वीडियो के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बाजार की सड़क पर इस तरह डांस करने से आम लोगों की आवाजाही और यातायात बाधित हो सकता है। सोशल मीडिया पर कई लोग पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।















