M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किसान पर तेंदुए के हमले का दावा, वन अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

किसान पर तेंदुए के हमले का दावा, वन अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हापुड:

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार दोपहर एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।
हमले की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएफओ गौतम सिंह अपनी टीम के साथ गढ़मुक्तेश्वर अस्पताल पहुंचे और घायल नेपाल सिंह का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के गांव नयागांव निवासी नेपाल सिंह गांव में जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार रास्ते में तेंदुआ ने उन पर घायल कर दिया। जिससे उनके शरीर पर खरोच के निशान हैं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डीएफओ गौतम ने अस्पताल पहुंच घायल से पूछताछ की।अस्पताल में नेपाल सिंह के शरीर पर लगे खरोच के निशानों को देखने के बाद डीएफओ ने बताया कि ये निशान तेंदुए के नहीं लग रहे। नेपाल सिंह को शरीर पर हल्की और लंबाई में गहरी खरोच आई है जो किसी अन्य जानवर की हो सकती है। फिलहाल नेपाल सिंह का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।

इसके बाद डीएफओ गौतम सिंह टीम के साथ नयागांव, आलमपुर और भगवन्तपुर गांवों में पहुंचे। उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। डीएफओ ने लोगों से जंगली जानवरों को लेकर सतर्क रहने की अपील की और तेंदुए से बचाव के उपाय बताए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page