शिव मंदिर में गुम हुए 45 हजार रुपए के मोबाइल और हेलमेट मिले, खिल उठे श्रद्धालुओं के चेहरे

शिव मंदिर में गुम हुए 45 हजार रुपए के मोबाइल और हेलमेट मिले, खिल उठे श्रद्धालुओं के चेहरे
हापुड:
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भीड़ में गुम हुए दो मोबाइल और एक हेलमेट तलाशकर पुलिस ने उनके मालिकों को वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असरा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आए दो श्रद्धालुओं के ओप्पो और पोको कंपनी के मोबाइल भीड़ में कहीं गिर गए थे। वहीं एक अन्य श्रद्धालु का हेलमेट भी लापता हो गया था। घबराए श्रद्धालुओं ने मंदिर में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सर्च अभियान चलाया और मंदिर परिसर व आसपास से दोनों मोबाइल और हेलमेट बरामद कर लिए। सत्यापन के बाद सभी सामान उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि दोनों मोबाइलों की कीमत करीब 45 हजार रुपये और हेलमेट की कीमत लगभग 2,500 रुपये है। अपना कीमती सामान वापस पाकर श्रद्धालुओं ने पुलिस का धन्यवाद किया।















