News
मक्का लदा ट्रक गड्ढे में धंसा, घंटों लगा जाम

मक्का लदा ट्रक गड्ढे में धंसा, घंटों लगा जाम
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार को जलभराव व गढ्ढे के कारण मक्का से भरा एक ट्रक फंस गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार गढ़ रोड़ स्थित गिरधारी नगर के बाहर रात में हुई बारिश से जलभराव व गढ्ढे हो गए थे। शुक्रवार दोपहर मक्का से लदा ट्रक गढ़ की ओर जा रहा था। सरकारी अस्पताल के पास ट्रक का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया।
सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि क्रेन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकलवाया और ट्रैफिक सुचारू किया।











