नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज

नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी पर छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने नोएडा की रियल एस्टेट फर्म के संचालक पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती नोएडा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है। आरोप है कि दो दिन पहले फर्म संचालक मनीष ने ऑफिस में युवती के साथ छेड़छाड़ की।
जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी युवती ने घटना की जानकारी घरवालों को दी और इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















