M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लायंस क्लब का “Children Eye Vision” शिविर: 365 बच्चों की आंखों की जांच, 42 में मिला दृष्टि दोष

लायंस क्लब का “Children Eye Vision” शिविर: 365 बच्चों की आंखों की जांच, 42 में मिला दृष्टि दोष

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

लायंस क्लब हापुड़ के स्थायी सेवा प्रोजेक्ट “Children Eye Vision” के तहत लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 का पहला निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर बुधवार को डॉ. मयंक पब्लिक स्कूल, राधापुरी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 365 बच्चों की आंखों की जांच की गई। जांच में 42 बच्चों में दृष्टि दोष पाए गए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

समय पर जांच जरूरी: लायन सचिन सिंघल

कैंप चेयरमैन लायन सचिन सिंघल ने कहा कि बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि लायंस क्लब का लक्ष्य जनपद के अधिक से अधिक स्कूलों में ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविर लगाना है, ताकि जांच के अभाव में कोई बच्चा दृष्टि समस्या का शिकार न हो। उन्होंने सभी स्कूलों से अपील की कि वे अपने परिसर में यह कैंप लगवाने के लिए क्लब की PST टीम और प्रोजेक्ट चेयरमैन से संपर्क करें।

शिविर के सफल आयोजन में को-चेयरमैन लायन प्रणव आर्या का विशेष सहयोग रहा।

क्लब पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन राजीव सिंघल, सचिव लायन गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन आदित्य, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन डॉ. डी.के. वशिष्ठ, लायन अखिलेश गर्ग, लायन शरद गर्ग और लायन रमन गर्ग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

यह शिविर लायन  अनिल अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित किया गया। क्लब ने विद्यालय प्रबंधन और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर चलाए जाएंगे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page