पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली, घायल सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली, घायल सहित दो बदमाश गिरफ्तार
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइकसवार दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उनके पास से चार चोरी की बाइकें और तमंचे, नगदी आदि बरामद किया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल सहित दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश बाबूगढ़ निवासी देवेश उर्फ कुक्की व शगुन है, जिनके पास से चोरी की चार बाइकें, 42 सौ रुपए, तंमचें आदि बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।











