M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल : “रेड कलर डे पर तरबूज की मिठास, नन्हों ने सीखा रंगों का खास एहसास”

“रेड कलर डे पर तरबूज की मिठास, नन्हों ने सीखा रंगों का खास एहसास”
हापुड़।

आज ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों नें बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ रेड कलर डे मनाया गया। यह विशेष आयोजन प्ले-ग्रुप,नर्सरी और एलकेजी कक्षाओं तक आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों की भागीदारी सराहनीय रही।
इस बार की थीम “वॉटरमेलन (तरबूज)” रखी गई, जिसने पूरे कार्यक्रम को और भी रोचक और आकर्षक बना दिया। बच्चों ने तरबूज से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ जैसे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही साथ लाल रंग की विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया। स्कूल परिसर को लाल रंग की खूबसूरत सजावट से सजाया गया, जिसने वातावरण को जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया।
बच्चे अपने टिफिन में भी तरबूज लेकर आए और इस फल के माध्यम से उन्होंने लाल रंग की पहचान, महत्व और विशेषताओं को मज़ेदार तरीके से सीखा और समझा।
लाल रंग ऊर्जा, प्रेम, साहस और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बच्चों के संपूर्ण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।

“ब्रेनवेव्स का प्रयास हमेशा यही रहता है कि बच्चों को शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि वे गतिविधियों के माध्यम से सीखें, समझें और उसे अपने जीवन में अपनाएँ। ऐसे रंग-आधारित कार्यक्रम बच्चों की सोच को विस्तार देते हैं, उनकी रचनात्मकता को निखारते हैं और सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाते हैं। रेड कलर डे जैसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page