भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समाज में खुशी की लहर मनाया जश्न बटे लड्डू : मौ दानिश कुरैशी

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समाज में खुशी की लहर मनाया जश्न बटे लड्डू : मौ दानिश कुरैशी
हापुड़ ।विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम, पांडूचेरी आदि राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद हापुड के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरेशी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया और लड्डू बाटकर योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए
भाजपा नेता व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत 140 करोड़ जनता की जीत है, जनता ने मोदी योगी अमित शाह नितिन नबीन जी पर विश्वास जताकर जिस प्रकार ऐतिहासिक जीत दिलाई इससे यह बात स्पष्ट हो गई की 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की 300 प्लस के साथ सरकार बनने जा रही है, यह भगवान श्री राम के आशीर्वाद के साथ-साथ अल्लाह ईश्वर की भी मोदी योगी जी पर बहुत बड़ी कृपा है क्योंकि मुस्लिम ग्रंथों के अनुसार इज्जत जिल्लत अल्लाह के हाथ में है, और अल्लाह ताला ने मोदी योगी को इज्जत देकर जीत दिलाई इससे यह बात स्पष्ट हो गई कि मोदी योगी व अमित शाह जी के कार्यों से ईश्वर अल्लाह भी खुश है
इस मौके पर रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा, नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, रालोद के जिला सचिव मो अहमद, नगर उपाध्यक्ष महबूब कुरैशी, अशरफ कुरैशी, भाजपा नेता गफ्फार सलमानी, बूथ अध्यक्ष चौधरी आरिफ त्यागी,अरशद कुरैशी, मोहम्मद साजिद, रहीसुद्दीन सैफी, अब्दुल वहाब, नजमुद्दीन कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के हापुड़ दक्षिण के मंडल उपाध्यक्ष राशिद अली, आरिफ कुरैशी, मसरूर सलमानी, मोहम्मद चांद, जावेद चौधरी, बुल्टा,हाजी जानू, इरफान, अरमान, नदीम अली हुड्डु, आसिफ अब्बासी, सेक्टर संयोजक अब्दुल रऊफ आदि मुस्लिम समाज के संभ्रांत व्यक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे











