बहुचर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाहा हत्याकांड मामलें में 14 साल से फरार शार्प शूटर सुपारी किलर रोबिन सिंह जाट हापुड़ से गिरफ्तार

हापुड़।
राजस्थान के बहुचर्चित छात्र नेता नरेश कुशवाहा हत्याकांड मामले में शार्प शूटर सुपारी किलर 35000 रुपए के इनामी बदमाश रोबिन सिंह जाट को हापुड़ के गंगा एक्सप्रेस वे से राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। 14 साल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था.
राजस्थान पुलिस के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी रोबिन सिंह जाट नेपाल भाग गया था. करीब 4 साल तक आरोपी ने नेपाल में भी फरारी काटी। करीब 8 महीने से धौलपुर की सदर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी पर नजर बनाए हुई थी. आरोपी की लोकेशन 8 माह से असम के गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर हापुड़ जहांगीराबाद बिहार, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, हजारीबाग, झारखंड, रांची, गया, औरंगाबाद, वाराणसी आदि स्थानों पर दर्ज की गई. पुलिस की सतत मेहनत और साइबर सेल की मदद से नरेश कुशवाहा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोबिन सिंह को हापुड़ से दबोच लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर, 2012 को छात्र नेता नरेश कुशवाहा की गोली मारकर हत्या की गई थी. तत्कालीन समय पर इस हत्याकांड को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. हत्या के षड्यंत्र के आरोप तत्कालीन समय के धौलपुर शहर विधायक बीएल कुशवाहा पर लगे थे. सीआईडी सीबी ने गहन जांच के बाद तत्कालीन समय के विधायक बीएल कुशवाहा को हत्या षड्यंत्र के मामले में जेल भेज दिया था. इस हत्याकांड में एक और आरोपी सत्येंद्र सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी।लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी शार्प शूटर सुपारी किलर रोबिन जाट फरार हो गया था।वर्ष 2012 से लेकर पुलिस और सीआईडी सीबी आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. लेकिन शातिर किस्म का अपराधी हर बार पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था।












For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.