M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अग्रवाल महासभा (पंजी) की कार्यकारिणी के प्रस्तावित चुनाव टला , संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध होने पर ही होगें चुनाव

हापुड़।

शहर में अग्रवाल महासभा की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का अप्रैल में होने वाला प्रस्तावित चुनाव टल गया। कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि रजिस्टार कार्यालय द्वारा संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध होने पर चुनाव संपन्न करवा दिए जायेंगे।

अग्रवाल महासभा (पंजी:)हापुड़ प्रबन्ध समिति की मीटिंग बुधवार को अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ पर सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मीटिंग में अन्य विषयों के अलावा वर्ष 2026 2029 के प्रबन्ध समिति के होने वाले चुनाव पर व्यापक चर्चा की गई। सभा के मंत्री सुधीर गुप्ता ने बताया कि सभा ने अपनी प्रबन्ध समिति की मीटिंग दिनांक 05.03.2024 की मीटिंग में सभा की सदस्यता शुल्क 2100/के स्थान पर 5100/व अग्रसेन धाम की स्थापना के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षक सदस्यता शुल्क 5 लाख रुपए का प्रस्ताव, प्रबन्ध समिति 21 सदस्यों के स्थान पर 31 सदस्यों की करने के साथ ही अन्य कुछ महत्वपूर्ण संशोधन अग्रवाल महासभा के संविधान में पास कर दिनांक 23.03.2024 को अग्रवाल महासभा रजि हापुड़ के सभी आजीवन सदस्यों की विशेष आम सभा आयोजित कर संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन पास किए गए थे।

इन सभी संविधान में संशोधनों को स्वीकृत कराने के लिए संशोधित प्रस्ताव की प्रति दिनांक 19.10.2024 को सब रजिस्ट्रार के कार्यालय मेरठ में जमा करा दी गई।सभा को 12A व 80G के रजिस्ट्रेशन के लिए हमने सब रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ से संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी की मांग की तो कार्यालय मेरठ से पुराने संविधान की ही कॉपी उपलब्ध कराई और कहा कि 6 माह का समय संविधान में संशोधनों के एतराज का होता है इस कारण संशोधित संविधान कॉपी का अभी इंतजार करना होगा।
सभा के चुनाव मार्च माह 2026 में होने थे। मार्च माह में विद्यालयों में एग्जाम हो रहे थे इस कारण प्रबन्ध समिति ने व साधारण सभा ने प्रस्तावित चुनाव अप्रैल माह में सम्पन्न कराने का प्रस्ताव सर्वसहमति से पास कराया था।

संशोधित संविधान के अनुसार चुनाव कराने के लिए पुनः सब रजिस्ट्रार कार्यालय से संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी निकलने के लिए आग्रह किया गया परन्तु बार बार दिनांक 12.03.2026,17.03.3026, 20.03.2026को पुराने ही संविधान की कॉपी उपलब्ध कराई जाती रही है।



बैठक में बताया गया कि कई बार अध्यक्ष ललित अग्रवाल मंत्री सुधीर गुप्ता मेरठ सब रजिस्ट्रार कार्यालय गए हैं परन्तु सब रजिस्ट्रार महोदय हर बार उपलब्ध नही हो पाए। जानकारी प्राप्त हुई की उनके पिता जी की तबियत खराब है।



एडवोकेट संजय मेरठ व कार्यालय मेरठ के अन्य अधिकारियों से बराबर संपर्क किया जा रहा है उनका पूर्ण आश्वासन है कि सब रजिस्ट्रार महोदय के कार्यालय में आते ही संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी।



मीटिंग में सर्व सहमति है तय हुआ कि सभा के आडिटर विवेक गर्ग एडवोकेट संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध कराने हेतु पत्र व RTI लगाने में सुधीर गुप्ता मंत्री जी को सहयोग प्रदान करेंगे।



मीटिंग में सर्व सहमति से तय किया गया कि संविधान की सर्टिफाइड कॉपी उपलब्ध होते ही वर्ष 2026 2029 का चुनाव नए संविधान के अनुसार नियमानुसार संपन्न करा दिए जाएंगे। यदि आवश्यक हुआ तो साधारण सभा की मीटिंग भी आयोजित की जाएगी।
मीटिंग में उपाध्यक्ष भारत भूषण गोयल, कोषाध्यक्ष विमेश गोयल, उप मंत्री हिमांशु गोयल, उप कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, संरक्षक मनीष कंसल मक्खन, आडिटर विवेकगर्ग सदस्य कार्यकारिणी आशीष संस्कार, आशीष , दीपक बंसल, गोपाल जिंदल, मधुर कंसल, मुदित गोयल, मनोज गुप्ता, राहुल बंसल, गिरीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page