News
प्रोपर्टी डीलर व भाजपा नेता के कार्यालय में हजारों की चोरी

प्रोपर्टी डीलर व भाजपा नेता के कार्यालय में हजारों की चोरी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में स्थित महादेव प्रॉपर्टीज के कार्यालय में दीवार में कूमल कर चोरों ने हजारों रुपये नकदी, बैनामे व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार में भाजपा नेता व प्रोपर्टी डीलर जय भगवान शर्मा का कार्यालय है। देर रात चोरों ने दीवार में कुमल कर अंदर आए और कार्यालय में रखी 75 हजार रुपये की नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।















