पत्नी की हत्या में फरार चल रहा हत्यारोपी पति गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर के ग्राम प्यावली ताजपुर निवासी संतोष कुमार ने अपनी बहन गौरी की शादी 26 फरवरी को कंदौला निवासी रितिक राणा के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज. में कार की मांग को लेकर गौरी को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि 13 अप्रैल को गौरी संदिग्ध अवस्था में गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने फरार आरोपी पति रितिक राणा को कंदौला गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।











