नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचे भाई बहन , नोएडा कम्पनी में नौकरी के लिए जा रहे थे

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोल प्लाजा के निकट कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भाई बहन बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की अपनाघर कालोनी निवासी आकाश डागर व उनकी बहन विन्ध्य सिंह नोएडा की एक कम्पनी में जॉब करते हैं। सुबह वह अपने घर से कार से नोएडा जा रहे थे, तभी पिलखुवा क्षेत्र के टोल टैक्स के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार भाई-बहन सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित आकाश डागर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











