नव नियुक्त डीएम से स्कूली बच्चों ने हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने की मांग की

नव नियुक्त डीएम से स्कूली बच्चों ने हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने की मांग की
हापुड़।
बुलन्दशहर रोड स्थित आधा दर्जन मोहल्लों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नव जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
जिलाधिकारी कविता मीना को दिये गये ज्ञापन में बताया कि बुलन्दशहर रोड स्थित मोहल्ला राजीव विहार,सैनी नगर,त्रिलोकीपुरम,रफीक नगर,मजीदपुरा आदि मोहल्लों में स्थित घरों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। जो जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिस कारण कभी भी कोई भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाने के लिए मोहल्ला के लोगों व जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्र सौंपा व मिले,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हाईटेंशन विद्युुत लाइन नहीं हटने से लोगों को घरों की छतों पर जाना मुश्किल हो गया है।
मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी कविता मीना से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
इस अवसर पर हाजी अयूब,अंजली गर्ग,रमेश चन्द्र,कैलाश चन्द्र,मनवीर,मदन सैनी,सुमन तोमर,आबिद,युनूस,ओमकार सिंह यादव,राजू सैनी,मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।











