गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी की काटी गर्दन, हालत गंभीर, आरोपी पति गिरफ्तार

गृहक्लेश के चलते पति ने पत्नी की काटी गर्दन, हालत गंभीर, आरोपी पति गिरफ्तार
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व्यक्ति ने गृहक्लेश के चलते गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गर्दन रेत डाली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुनील
ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है। वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ किराए के मकान पर रहता है। आज सुबह पत्नी से विवाद होने पर सुनील ने अपनी पत्नी नीलम का गला चाकू से रेत कर घायल कर दिया।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच और घायल नीलम को अस्पताल में भर्ती करवाया पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।











