News
कोचिंग सेंटर की छत का लेंटर गिरा, छात्र घायल

कोचिंग सेंटर की छत का लेंटर गिरा, छात्र घायल
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर की छत का लेंटर गिरने से एक छात्र घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अचानक छत का लेंटर नीचे गिर गया, जिससे एक छात्र घायल हो गया। घटना से सेंटर पर भगदड़ मच गई। घायल छात्र को अस्पताल में इलाज करवाकर छुट्टी दे दी।











