News
दोस्तों के साथ तमंचे पर किया युवक ने डिस्को डांस, वीडियो वायरल

दोस्तों के साथ तमंचे पर किया युवक ने डिस्को डांस, वीडियो वायरल
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों का तंमचें के साथ डिस्को डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के गांव रजापुर
निवासी कुछ दोस्त हवा में तंमचा लहराते हुए डिस्को पर डांस कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











