M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस ने मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा पर देश का 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राष्ट्र ध्वज फहराया और तिरंगा झंडा को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्र गान,राष्ट्रीय गीत भी गाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी और लोगों के मन को मोहा। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित भी किया। इस दौरान हापुड़ विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार भावना वाल्मिकी और धौलाना विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल और संचालन अंकित शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक विक्की शर्मा,गौरव गर्ग और भरत लाल शर्मा रहें।
इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जदावत जी,पूर्व विधायक व पर्यवेक्षक प्रकाश चौधरी,खालिद खान,हसन आतिफ,यशपाल सिंह ढिलोर जी,जकारिया मनसबी,नरेश भाटी जी,मनोज कौशिक जी,डॉक्टर वीसी शर्मा जी,रामप्रसाद जाटव, मोबीन अंसारी,डॉक्टर इरशाद,हसन आतिफ,मनोज शर्मा जी,गुलफाम कुरैशी,विनोद कुमार,मनोज कौशिक,सुशील शास्त्री,निसार खान,जस्सा सिंह,सुखपाल गौतम,सविता गौतम,कुसुमलता,खुशनूद,सद्दाम,सरफराज अब्बासी जी आदि लोग उपस्थित रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page