fbpx
News

महिला दक्षता समिति ने समाजसेवा के लिए उर्मिला सिन्हा को किया सम्मानित

हापुड़़(अमित मुन्ना)।

गणतंत्रता दिवस पर महिला दक्षता समिति ने संस्था की पूर्व संरक्षक श्रीमती उर्मिला सिन्हा को उनके द्वारा समाज में महिलाओं के प्रति किए गए निस्वार्थ सेवा के लिए शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मुशर्रफ चौधरी ने श्रीमती उर्मिला सिन्हा को उनके घर पहुंच कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति विशाल अग्रवाल, मनोज करणवाल, अजय मांगलिक, विक्रांत वर्मा, चेतन सैनी, सोनू सैनी, रूबी चौधरी, आयुषी वर्मा मौजूद थे। श्रीमती मुशर्रफ चौधरी ने पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया और उन लम्हों को याद किया जिसमें उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं की हर तरह से मदद की थी। उदय सिन्हा एवं अनूप सिन्हा ने सभी का धन्यवाद किया।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page