इस्कॉन के तत्वावधान में धूमधाम से निकली भगवान श्री कृष्ण-बलराम शोभा यात्रा, फूलों से हुआ स्वागत


हापुड़। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) हापुड़ (नाम हट्ट केंद्र इस्कॉन गाजियाबाद ) द्वारा में भगवान कृष्ण-बलराम शोभा यात्रा श्रद्धा के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को रस्सी द्वारा खींच कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में शोभा यात्रा से पहले भगवान कृष्ण व बलराम की प्रतिमा को रथ पर विराजमान की गई। इसके बाद छप्पन भोग व आरती कर प्रसाद वितरण किया। तत्पश्चात शोभा यात्रा एकेपी कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड़ से प्रारंभ होकर पक्का बाग चौराहा, अतरपुरा चौराहा, गोल मार्केट, नगर पालिका मार्केट, कोठी गेट, बुलंदशहर रोड़, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड होता हुई गोपाल वाटिका पर विश्राग की गई। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर विभिन्न नगरों व देश विदेश से आए भक्तों ने नगरवासियों के संग जमकर नृत्य किया। शोभा यात्रा के विश्राम के बाद भगवान की छप्पन भोग की सेवा, आरती व प्रसादी का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में हापुड़ के अलावा विदेशी श्रद्धालुओं के अलावा पिलखुवा, गाजियाबाद दिल्ली के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उघमी नीरज गुप्ता, वैभव गुप्ता पाईप वाले, अशोक छारिया, रीजनल सेक्रेटरी इस्कॉन सुंदरगोपाल प्रभु, अध्यक्ष गाजियाबाद इस्कॉन मंदिर आदिकर्ता प्रभु, सर्वमंगल गौर प्रभु, पिलखुवा से माधव गौर प्रभु, गौर विग्रह प्रिय प्रभु, विवेक गौर प्रभु मौजूद रहे।











