ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में शामिल 80 गांव एचपीडीए में शामिल किये जाये:तोमर, मुख्यमंत्री योगी से मिलें पूर्व सांसद

हापुड़।
भाजपा से चार बार के रहे सांसद डा.रमेश चंद तोमर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर जनपद हापुड़ के 82 गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से हटाकर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में शामिल करने की मांग की है। जिससे उक्त गांवों का समुचित विकास हो सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गये पत्र में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा कि गे्रटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2006 में जनपद हापुड़ के 82 गांवों की जमीन अधिग्रहित कर ली गई थी,जिनमें 70 गांव धौलाना व 12 गांव तहसील हापुड़ के है। अधिसूचित होने के बाद से धारा 80 की अनुमति ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 254 लोगों ने धारा 80 करने की मांग की,लेकिन नहीं की गई। यूपी इन्वेट समिट इस क्षेत्र में 13 इकाईयों ने 1100 करोड़ के एमओयू किये थे,और एमओयू बढ़ सकते थे,लेकिन अधिकांश लोगों की धारा 80 नहीं होने के कारण एमओयू नहीं किये गये।
पूर्व सांसद ने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने महायोजना 2041 में इस क्षेत्र का कुछ भू-भाग कृषि तथा कुछ क्षेत्र आईटी सेक्टर के लिए दिखाया गया है। जिससे क्षेत्र के लोग बहुत दुखी महसूस कर रहे है। इस क्षेत्र में आईटी सेक्टर की जरूरत नहीं है,यहां पर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र होना चाहिए,जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 82 गांवों को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में शामिल कराने की मांग की है। जिससे इस क्षेत्र का का समुचित विकास हो सके।











