M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अपहृत युवक को पुलिस ने छुड़ाया, महिला सहित 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फिरौती की रकम व तंमचें बरामद

अपहृत युवक को पुलिस ने छुड़ाया, महिला सहित 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फिरौती की रकम व तंमचें बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु)।

थाना गढ़मुक्तेशर पुलिस ने 5 दिन पूर्व हुए एक युवक के अपहरण के मामले में 6 अपहरणकत्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने फिरौती के 7.50 लाख रुपये, अवैध तमंचे और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार बरामद की है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फाजिल पुत्र शरीफ बीती 17 अप्रैल को देवबंद से अपने घर गजरौला लौट रहा था. इसी दौरान अल्लाबख्शपुर टोल के पास से आरोपी सलमान और मसूद ने अपने साथियों आकाश, राहुल और नीरज के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

​अपहरण करने के बाद आरोपी फाजिल को अलीगढ़ ले गए, जहां, राहुल त्यागी ने अपनी पत्नी शिखा के साथ मिलकर उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। अपहरणकर्ताओं ने युवक की जान के बदले परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जिसमें परिजनों ने परिजनों ने आरोपियों को करीब 12.5 लाख रुपये दे दिए थे।



उन्होंने बताया कि गढ़ पुलिस नेएक सूचना मिलने पर स्याना रोड वेदांता कॉलेज के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद कर लिया । पुलिस ने अपहर्ताओं के पास से फिरौती के रूप में वसूले गए 7.50 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस और 4 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की है. एसपी ने ​इस सफल ऑपरेशन और युवक की सकुशल बरामदगी पर स्वैट टीम और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है.















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page