M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भीषण गर्मी में स्कूली छात्राओं का भाजपा की रैली में शामिल होने का मामला: रामनिवास की प्रधानाचार्या सहित स्टाफ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सपाईयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना-प्रदर्शन

भीषण गर्मी में स्कूली छात्राओं का भाजपा की रैली में शामिल होने का मामला: रामनिवास की प्रधानाचार्या सहित स्टाफ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सपाईयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन , यदि छात्राओं के साथ कोई दुर्घटना होती ,तो जिम्मेदारी किसकी – समाजवादी पार्टी

हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।

भाजपा द्वारा संसद में महिला बिल फेल होने से क्षुब्ध सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, स्टाफ सहित नाबालिग छात्राओं के साथ जनाक्रोश रैली निकालने के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रामनिवास की प्रधानाचार्या सहित स्टाफ पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि नारी वंदन अधिनियम को लेकर हापुड़ में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जनाक्रोश महिला पदयात्रा तगासराय स्थित रामनिवास कॉलेज से शुरू हुई । जुलूस में एडेड रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं, प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ सुबह 11 बजे भीषण गर्मी में पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए तगासराय गेट पर जाकर समाप्त हुई। मामले की जानकारी होने पर डीआईओएस ने स्कूल प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा को नोटिस भेजकर जबाब मांगा है।

स्कूली छात्राओं व स्टाफ को राजनीतिक पार्टी की पदयात्रा में शामिल होने के मामले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया और डीएम से रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम में संलिप्त समस्त अध्यापिकाओं के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से संबंधित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की मांग की।



डीएम को सौंपें ज्ञापन में कहा गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ठापुड़ को निर्देशित किया जाए कि उक्त विद्यालय प्रशासन की भूमिका की अविलंब जाँच कर विभागीय नियमों के उल्लंघन के आधार पर विद्यालय की मान्यता निस्स्त करने हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद को संस्तुति भेजें



उत्तरदायित्व का निर्धारण: यदि उक्त राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के साथ कोई भी अप्रिय घटना, अभदड़ या दुर्घटना घटित हो जाती तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यक्रम आयोजकों का होता अतः इस घोर लापरवाही एवं छात्राओ की असुरक्षा के मामले में दोषियों को चिन्हित कर कठोर दंड दिया जाए



राजनीतिक आयोजकों पर कार्यवाही कार्यक्रम की संयोजिका एवं शामिल अन्य राजनीतिक पदाधिकारीगण के विरुद्ध नाबालिगों का राजनीतिक उपयोग करने के अपराध में कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।



उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा की गरिमा को राजनीतिक हस्तक्षेप से बचाने हेतु उत्ता दोषियों दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाची कार्यवाही सुनिश्चित करे। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने इस संबंध में बताया कि सपा द्वारा मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि दोनों कार्यक्रम अलग अलग थे।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page